वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की हत्या की साजिश रचने के आरोप में छह विदेशी गिरफ्तार

बोगोटा:

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की कथित तौर पर हत्या करने के लिए देश में दाखिल हुए छह विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. देश के आंतरिक मामलों के मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने सरकारी टेलीविजन पर यह जानकारी दी. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विदेशी नागरिक वेनेजुएला की सरकार को उखाड़ फेंकने और कई मंत्रियों की हत्या करने की सीआईए नीत साजिश का हिस्सा थे.

अपने संबोधन में कैबेलो ने कुछ राइफल की तस्वीरें दिखाईं और कहा कि ये हथियार साजिशकर्ताओं के पास से बरामद किए गए हैं. आरोप है कि अमेरिका के तीन,स्पेन के दो और चेक गणराज्य का एक नागरिक मादुरो की हत्या करने के लिए इस दक्षिण अमेरिकी देश में आये थे. गिरफ्तार किए गए अमेरिकी नागरिकों में नौसेना का एक सदस्य भी शामिल है जिसकी पहचान कैबेलो ने विल्बर्ट जोसेफ कास्टानेडा गोमेज के रूप में की.

कैबेलो ने कहा कि गोमेज नौसेना सील कमांडो का हिस्सा था और उसने अफगानिस्तान,इराक तथा कोलंबिया में सेवाएं दी थी. वेनेजुएला में स्पेन के दूतावास ने अपने नागरिकों की गिरफ्तारियों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शनिवार देर रात एक अमेरिकी सैनिक को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की.

डिस्क्लेमर: यह लेख अन्य मीडिया से पुन: पेश किया गया है। रिप्रिंट करने का उद्देश्य अधिक जानकारी देना है। इसका मतलब यह नहीं है कि यह वेबसाइट अपने विचारों से सहमत है और इसकी प्रामाणिकता के लिए जिम्मेदार है, और कोई कानूनी जिम्मेदारी वहन नहीं करती है। इस साइट पर सभी संसाधन इंटरनेट पर एकत्र किए गए हैं। साझा करने का उद्देश्य केवल सभी के सीखने और संदर्भ के लिए है। यदि कॉपीराइट या बौद्धिक संपदा उल्लंघन है, तो कृपया हमें एक संदेश छोड़ दें।
© कॉपीराइट 2009-2020 मुंबई रोजाना      हमसे संपर्क करें   SiteMap